Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंडी मरे ने स्विस इंडोर्स के शुरूआती मैच में यानिक हनफमैन को दी मात

October 24, 2023

एंडी मरे ने स्विस इंडोर्स के शुरूआती मैच में यानिक हनफमैन को दी मात

 

बेसल: पूर्व नंबर 1 एंडी मरे ने जर्मन यानिक हनफमैन को 7-5, 6-4 से हराकर स्विस इंडोर्स बेसल में तीन मैचों की हार का सिलसिला तोड़ते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। डी मरेका अगला मुकाबला अर्जेंटीना के टॉमस मार्टनि एचेवेरी से होगा, जिन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा को 6-3, 1-6, 6-3 से हराया। एटीपी 500 इवेंट में मरे की यह तीसरी उपस्थिति है।

वह पिछले साल दूसरे दौर में पहुंचे थे और इससे पहले 2005 के बाद से बेसल में नहीं खेले थे। एटीपी टूर ने एंडी मरे के हवाले से कहा, ‘यह कठिन था। पहले चार या पांच गेम लगभग 45 मिनट के थे। मुझे याद नहीं कि मैंने पहले भी इस तरह का कोई मैच खेला हो, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा मैच रोमांचक होता गयाऔर अंतिम मिनटों में मुझे मौके मिले जिसका मुझे लाभ मिला।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें