Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना मीडिया ग्रुप और फ्रांसीसी टेनिस संघ ने सहयोग मेमोरैंडम पर किए हस्ताक्षर

October 24, 2023

चाइना मीडिया ग्रुप और फ्रांसीसी टेनिस संघ ने सहयोग मेमोरैंडम पर किए हस्ताक्षर

23 अक्तूबर को चाइना मीडिया ग्रुप और फ्रांसीसी टेनिस संघ ने पेरिस में सहयोग मेमोरैंडम पर हस्ताक्षर कर टेनिस के प्रचार ,प्रतियोगिता के ब्रॉडकास्टिंग का सहयोग गहराने और टेनिस के विकास पर व्यापक समानताएं बनायीं । सीएमजी के अध्यक्ष शन हाईशोंग और फ्रांसीसी टेनिस संघ के अध्यक्ष गिल्लस मोरटोन ने दोनों पक्षों की ओर मेमोरैंडम पर हस्ताक्षर किये ।

शन हाईशोंग ने बताया कि खेल विश्व को जोड़ने का सेतु है ।फ्रेंच टेनिस ओपन चीनी टेनिस प्रेमियों की बड़ी पसंद है ।इस बार सीएमजी ने फ्रांसीसी टेनिस संघ के साथ इस मैच की कॉपीराइट बढ़ाने पर सहमति प्राप्त की है और भविष्य में चीनी दर्शकों के लिए इस उच्च स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता की ब्रॉडकास्टिंग जारी रखी जाएगी ।आशा है कि टेनिस चीन और फ्रांस को जोड़ेगा और दोनों देशों की जनता के संवाद को बढ़ाएगा।

मोरटोन ने कहा कि फ्रांसीसी टेनिस संघ और सीएमजी के बीच बेहतर सहयोग आधार है ।उम्मीद है कि सीएमजी के साथ सहयोग गहराया जाएगा और फ्रांस-चीन खेल कार्य के विकास को बढ़ावा मिलेगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें