Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में सुदूर समुद्री मत्स्य पालन का विकास शीर्षक श्वेत पत्र जारी

October 24, 2023

चीन में सुदूर समुद्री मत्स्य पालन का विकास शीर्षक श्वेत पत्र जारी

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 24 अक्तूबर को चीन में सुदूर समुद्री मत्स्य पालन का विकास शीर्षक श्वेत पत्र जारी किया। इसमें सुदूर समुद्री मत्स्य पालन के बारे में चीन की विचारधारा, सिद्धांत, रुख, नीति और उपलब्धि आदि का परिचय दिया गया।

श्वेत पत्र में कहा गया है कि वर्ष 1985 में सुदूर समुद्री मत्स्य पालन का विकास शुरू होने के बाद चीन ने संबंधित सहयोग समझौतों और व्यवस्थाओं के अनुसार संबंधित देशों के साथ आपसी लाभ और समान जीत वाला सहयोग किया। चीन ने समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन आदि अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के ढांचे में बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मत्स्य पालन शासन में गहन रूप से भाग लिया और संबंधित अधिकारों का प्रयोग करने के साथ अपना कर्तव्य पूरा किया।

श्वेत पत्र में यह भी कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग की नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा के निर्देशन में चीन ने मानव समुदाय के साझे भविष्य और समुद्री समुदाय के साझे भविष्य की विचारधारा का कार्यान्वयन कर लगातार समुद्री पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण मजबूत किया और मत्स्य पालन को हरित व अनवरत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया, ताकि मत्स्य पालन का उच्च गुणवत्ता वाला विकास किया जा सके।

श्वेत पत्र में कहा गया है कि नई ऐतिहासिक शुरुआत पर चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ समानता, पारस्परिक लाभ और आपसी सम्मान के आधार पर समुद्र और समुद्री संसाधन का संरक्षण और अनवरत उपयोग मजबूत करना चाहता है और समुद्री जैव विविधता की रक्षा करना चाहता है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास एजेंडा 2030 का लक्ष्य साकार किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें