Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओडिशा: वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी से 35 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2023

ओडिशा: वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी से 35 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर: वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को पूर्व अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई इलाके में उसके आवास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए भुवनेश्वर ले जाया गया।

भुवनेश्वर जोन-5 के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गौतम किशन ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस साल जून और सितंबर के बीच आनलाइन लेनदेन के माध्यम से उनके बैंक खातों से 35 लाख रुपये निकाल लिए गए। पूर्व वायुसेना अधिकारी जुलाई में शिकायतकर्ता के संपर्क में आए और बाद में वे दोस्त बन गए।

एसीपी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता अक्सर आनलाइन गेम खेलते हुए पैसे गंवा देते थे। डेटा साइंस में डिप्लोमा धारक आरोपी ने उन्हें (आनलाइन गेम में) थोड़ा फायदा कराया। विश्वास जीतने के बाद, आरोपी को पूर्व अधिकारी के बैंक खातों के विवरण का पता चला।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के दो बैंक खातों से अनधिकृत लेनदेन किया और कर्नाटक और असम में अपने खातों में 35 लाख रुपये हस्तांतरित किए। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, दो पासबुक, दो एटीएम कार्ड और छह लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें