Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस में 13,013 रिक्तियां भरने को दी मंजूरी

October 24, 2023

उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस में 13,013 रिक्तियां भरने को दी मंजूरी

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में जूनियर रैंक के 13,013 रिक्त पदों को जुलाई, 2024 तक भरने की मंजूरी दे दी है, जबकि इनमें से 3521 इस साल दिसंबर तक भरे जाएंगे। सक्सेना ने रिक्त पदों को उचित प्रक्रिया के बाद भरने के निर्देश जारी किए और कहा कि विभिन्न पदों पर पर्याप्त संख्या में महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाए। ‘‘तदनुसार, रिक्तियों का विज्ञापन किया गया और लिखित परीक्षा, पीई और एमटी, टाइपिंग परीक्षण आयोजित किए गए। ये पद दिसंबर 2023 से जुलाई 2024 के बीच चरणबद्ध तरीके से भरे जाने हैं।’

‘भरे जाने वाले पदों में शामिल हैं: 559 पुरुष और 276 महिला हेड कांस्टेबल, 1411 पुरुष कांस्टेबल ड्राइवर, 573 पुरुष और 284 महिला हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ)।‘ अधिकारी के अनुसार, विभिन्न रैंकों में फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी हेल्पर, एमटीस्टोरमैन, सांख्यिकीविद्, सहायक, रेडियो तकनीशियन और वर्कशॉप हैंड्स आदि के 418 तकनीकी पद हैं, जिनके लिए ट्रेड/कौशल परीक्षा की आवश्यकता होती है। अधिकारी ने कहा, इसके अलावा, 840 मल्टी-टास्किंग स्टाफ भी भरे जा रहे हैं। एसएससी द्वारा की जा रही भर्तयिों में से 11,214 भरने के विभिन्न चरणों में हैं और 1799 रिक्तियों को भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापित किया जाना है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें