Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Para Games 2023: भाला फेंक में सुमित अंतिल ने स्वर्ण, पुष्पेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता

October 25, 2023

Asian Para Games 2023: भाला फेंक में सुमित अंतिल ने स्वर्ण, पुष्पेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता

 

हांगझोउ: चीन में चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के सुमित अंतिल ने भाला फेंक में स्वर्ण, पुष्पेंद्र सिंह ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक तथा नारायण ने पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य तथा श्रेयांश त्रिवेदी ने टी-37 200 मीटर स्पर्धा में बुधवार को कांस्य पदक जीते है।

आज यहां हुए मुकाबले में समुति अंतिल ने पैरा भाला फेंक असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए एफ 64 स्पर्धा में 73.29 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में पुष्पेंद्र सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 62.06 मीटर के भाला फेंक कर कांस्य पदक जीता। एथलीट सुमित ने भाला फेंक ने 73.29 मीटर के उल्लेखनीय थ्रो के साथ नए विश्व, पैरा एशियाई और खेलों के रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

एक अन्य मुकाबले में नारायण ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में प्रभावशाली 29.83 सेकंड का समय लेते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वहीं श्रेयांश त्रिवेदी ने टी-37 200 मीटर स्पर्धा में 25.26 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें