Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

October 25, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
मुंबई: कमजोर अमेरिकी मुद्रा और विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढक़र 83.11 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों के लिवाल रहने से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला, हालांकि घरेलू बाजारों में नरम धारणा के कारण उसकी बढ़त सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर खुला। फिर 83.11 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में पांच पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर बाजार बंद थे।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.18 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 252.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें