Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honda ने भविष्य के समाधानों के लिए सेल्फ ड्राइविंग, एआई पर लगाया दांव 

October 25, 2023

Honda ने भविष्य के समाधानों के लिए सेल्फ ड्राइविंग, एआई पर लगाया दांव 
तोक्यो: जापानी वाहन कंपनी होंडा मोटर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशीहिरो मिबे ने बुधवार को कहा कि कंपनी सेल्फ ड्राइविंग और जेनरेटिव एआई जैसी नई प्रौद्योगिकियों पर बड़ा दांव लगा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मकसद लोगों को भविष्य में समग्र गतिशीलता समाधान प्रदान करते हुए समय तथा स्थान जैसी विभिन्न बाधाओं को पार करने में सक्षम बनाना है।
मिबे ने यहां ‘जापान मोबिलिटी शो’ में सेल्फ ड्राइविंग वाहन ‘क्रूज ओरिजिन’ का अनावरण किया। जीएम और क्रूज़ के साथ होंडा ने 2026 की शुरुआत में ‘होंडा सीआई-एमईवी’ सेल्फ-ड्राइविंग माइक्रो के साथ जापान में ड्राइवर के बिना चलने वाले वाहन पेश करने की योजना बनाई है। इसके अलावा कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार प्रील्यूड कॉन्सेप्ट का भी अनावरण किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह स्पोर्ट मॉडल के ‘‘हमारे भविष्य के मॉडल के लिए एक शुरुआती कदम होगा।
साथ ही मिबे ने बताया कि होंडा एक जेनेरिक एआई-संचालित अनुभव के जरिए अपनी ‘ड्रीम मोबिलिटी’ भी तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘होंडा में हमने अपने डिजाइनर की रचनात्मकता को प्रर्दिशत करने की क्षमता का समर्थन करने के लिए जेनरेटिव एआई (कृत्रिम मेधा) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।’’ मिबे ने कहा कि ‘जापान मोबिलिटी शो’ के जरिए जेनेरिक-एआई के भविष्य की एक तस्वीर पेश की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें