Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamas के नष्ट होने तक गाजा पर हमला नहीं करेंगे बंद : Benjamin Netanyahu

October 25, 2023

Hamas के नष्ट होने तक गाजा पर हमला नहीं करेंगे बंद : Benjamin Netanyahu

येरुसलमः इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश गाजा पट्टी में लक्ष्यों पर हमला करना बंद नहीं करेगा, जब तक कि हमास पूरी तरह से नष्ट नहीं हो जाता। नेतन्याहू ने यह बात इजरायली रक्षा बलों की एक विशेष इकाई याहलोम के सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने सैनिकों से कहा कि इजरायल युद्ध के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहा है जो जल्द ही आएगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः हाईवे पर एक साथ टकराए 158 वाहन, कई लोगों की हुई मौत, 25 घायल

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल जबरदस्त ताकत से दुश्मन पर हमला कर रहा है और आतंकी संगठन हमास को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली सेना उत्तरी इलाकों के साथ-साथ वेस्ट बैंक में भी हमले कर रही है। याहलोम यूनिट के कमांडरों ने नेत्यानाहू को इसकी परिचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें