Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vinfast ने अमेरिकी वाहन बाजार में प्रवेश कर लगाया बड़ा दांव, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर जताई उम्मीद

October 25, 2023

Vinfast ने अमेरिकी वाहन बाजार में प्रवेश कर लगाया बड़ा दांव, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर जताई उम्मीद

 

हाइ फोंग (वियतनाम): वियतनाम की वाहन निर्माता कंपनी विन्फास्ट ने अतिप्रतिस्पर्धी अमेरिकी वाहन बाजार में प्रवेश कर एक बड़ा दांव लगाया है। कंपनी का मानना है कि यदि वह अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को अमेरिका में बेच सकता है, तो वह कहीं भी सफल हो सकता है। कंपनी का मानना है कि अमेरिकी ग्राहक अपनी पसंद को लेकर बेहद विशिष्ट होते हैं। कंपनी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी थी थू थ्यू ने हनोई में विनफास्ट के मुख्यालय में ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी बाजार एक ‘‘चुनौतिपूर्ण’’ बाजार है।

मोटरइंटेलिजेंस डॉट कॉम के अनुसार, कंपनी ने अमेरिका में अभी तक केवल 2009 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं। अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री का यह एक प्रतिशत से भी कम है। विनफास्ट ने दुनियाभर में अप्रैल-सितंबर अवधि में केवल 19,562 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो 2023 के 50,000 के लक्ष्य से काफी कम है।थ्यू ने कहा कि विनफास्ट उत्सर्जन में कटौती के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करने की कोशिश कर रहे देशों का रुख करने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कड़े नियमों, मीडिया की कड़ी नजर और विनफास्ट के सलाहकारों के विरोध के बावजूद अमेरिकी बाजार को प्राथमिकता देना एक सोच समझकर किया गया फैसला है। थ्यू ने कहा, ‘‘ हम एक बहुत ही कठिन बाजार में अपना नाम बनाना चाहते थे। हमारा मानना है कि यदि हम वहां सफल हो जाते हैं, तो लोग हम पर विश्वास करेंगे। यह कुछ हद तक हमारे उत्पाद को स्वीकार करने को दर्शाएगा, हालांकि यह बेहद कठिन होने वाला है।’

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें