Jio हर 10 सेकंड में कर सकता है एक 5जी सेल तैनात, देश में 85% नेटवर्क का हुआ विस्तार
October 25, 2023
नई दिल्ली: दूरसंचार प्रमुख कंपनी रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने भरत में 85 प्रतिशत 5जी नेटवर्क तैनात कर दिया गया है और वह हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल तैनात करने की क्षमता रखती है। ब्रॉडबैंड स्पीड व क्वालिटी मापने वाली कंपनी ओकला द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रिलायंस जियो के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2023 की तय समय सीमा से पहले पूरे देश में 5जी नेटवर्क का विस्तार कर दिया है।
आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘ मुझे ‘ट्रू 5जी रोल-आउट’ की हमारी गति पर काफी गर्व है। आज हमने दिसंबर 2023 की अपनी तय समय सीमा से पहले पूरे देश में मजबूत ट्रू 5जी नेटवर्क का विस्तार किया है। भारत में संपूर्ण 5जी तैनाती का 85 प्रतिशत जियो द्वारा किया गया है। हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल तैनात किया जा रहा है।’’
दूरसंचार विभाग के अनुसार, देश भर में 5जी के लिए 3.38 लाख से अधिक बेस स्टेशन तैनात किए गए हैं। ओकला ने रविवार को कहा कि जियो भारत में नंबर एक नेटवर्क के रूप में उभरा है। उसने बाजार में मोबाइल नेटवर्क के लिए ओकला द्वारा दिए जाने वाले सभी नौ स्पीडटेस्ट पुरस्कार जीते हैं। इसमें 5जी नेटवर्क के लिए सभी पुरस्कार भी शामिल हैं।