Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में हेड कांस्टेबल समेत कई लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी

October 25, 2023

गुरुग्राम में हेड कांस्टेबल समेत कई लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगों ने एक हेड कांस्टेबल समेत कुछ लोगों से निवेश करने पर अच्छा मुनाफा देने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपियों ने लोगों को निवेश की रकम पर 18 से 20 प्रतिशत अधिक राशि मिलने का लालच दिया। उन्होंने अपना दफ्तर भी खोला, लेकिन 15 दिन के अंदर ही उसे बंद कर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सेक्टर 40 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार की शिकायत के मुताबिक, इस धोखाधड़ी में मनीष कसाना, ललित, शुभम चौधरी, अजय प्रताप, राहुल मलिक और राजेश कुमार नाम के व्यक्ति शामिल हैं।बताया जाता है कि आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के दुलोठ गांव के रहने वाले हैं।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कई लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी की है। कुमार ने कहा कि उसने भी 11 लाख रुपये का निवेश किया था लेकिन अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना सेक्टर 40 के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें