Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के पंचकुला में हुआ देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन

October 25, 2023

हरियाणा के पंचकुला में हुआ देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन

सिरसा: हरियाणा में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिरसा,फ तेहाबाद,हिसार,करनाल व पंचकुला सहित अन्य शहरों में पुतला दहन हुआ। पंचकुला के सेक्टर पांच स्थित शालीमार मैदान में संभवत: देश का सबसे ऊंचा 171 फि ट का रावण के पुतले का दहन हुआ। अम्बाला के बराड़ा में 125 फीट का रावण जलाया जाना था मगर पुतला खड़ा करते समय क्षतिग्रस्त हो गया। सिरसा के ऑटो मार्किट स्थित रामलीला मैदान श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित 74 वें दशहरा पर्व में रावण व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। यहां पुतलों को हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिह ने अग्नि भेंट की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा व क्लब के संरक्षक श्याम बजाज थे।

इससे पहले ऑटो मार्केट स्थित रामलीला ग्राउंड में पहुंचने पर राम व रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। इसके पश्चात मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों ने पूजन किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि ने रावण व कुंभकर्ण के पुतले को अग्निभेंट किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर बिजलीमंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि हर त्यौहार हमें शिक्षा देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि हमें बुराई से दूर रहना चाहिए। रावण सवज़्ज्ञानी था परंतु उसका अभिमान व सीता हरण के पाप ने उसके कुल का नाश कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री रामा क्लब द्वारा पिछले 74 सालों से आयोजित किए जा रहे रामलीला एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रामा क्लब के दशहरा पर्व जैसा आयोजन उन्होंने कहीं नहीं देखा, जितनी श्रद्धा भावना से लोग यहां खड़े हैं और पूरे रास्ते शोभायात्र का स्वागत कर रहे थे, यह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने अपने एैच्छिक कोष से क्लब को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर सरंक्षक श्याम बजाज, प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, सचिव मिंटू कालड़ा, संजय अरोड़ा,बाबू लाल फुटेला, अनिल डूमरा, भूपेश मेहता, अनिल बांगा, बिशंभर चुघ, राकेश मदान, सुरेश कालड़ा, रमेश अनेजा, गुलशन वधवा, विजय ऐलाबादी, संजय सोनी सहित अनेक ट्रस्ट के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें