Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जियोफाइबर और जियो-एयरफाइबर पर रिलायंस जियो लॉन्च करेगा AI से लैस इन-होम सर्विस

October 25, 2023

जियोफाइबर और जियो-एयरफाइबर पर रिलायंस जियो लॉन्च करेगा AI से लैस इन-होम सर्विस

नई दिल्ली: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने ग्राहकों को AI बेसड् स्मार्ट होम और स्मॉल बिजनेस सर्विस देने के लिए प्लम® के साथ हाथ मिलाया है। प्लम के स्केलेबल क्लाउड प्लेटफॉर्म के जरिए यह साझेदारी, भारत में लगभग 20 करोड़ परिसरों में अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करेगी।

रिलायंस जियो, प्लम के AI से लैस और क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होमपास और वर्कपास उपभोक्ता सर्विस को लॉन्च करेगा। होमपास से घर स्मार्ट होम में तब्दील हो जाएंगे। पूरे घर के डिवाइस वाईफाई कनेक्टेड होंगे। एप्लिकेशन्स के प्रदर्शन में सुधार होगा, कनेक्टेड डिवाइसों को साइबर हमलों से सुरक्षा मिलेगी, बच्चों की कंटेंट तक पहुंच को अभिभावक बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकेंगे। वाईफाई मोशन सेंसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

छोटे व्यवसायों के लिए प्लम का वर्कपास काफी कारगार है। वर्कपास दरअसल एक बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है, जो छोटे व्यवसाय के लिए सरल सॉल्युशन्स और उनकी सुगमता के साथ एंटरप्राइज-ग्रेड प्रौद्योगिकी की क्षमताओं का संतुलन कायम करता है। इसमें आवश्यक कनेक्टिविटी, उत्पादकता और सुरक्षा टूल्स मिलते हैं।

ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए जियो, प्लम के हेस्टैक सपोर्ट और ऑपरेशंस सूट का इस्तेमाल करेगी। जिससे जियो की ग्राहक सहायता और संचालन टीमों को प्रदर्शन सुधरेगा। साथ नेटवर्क को मजबूत करने, ग्राहक संबंधित मुद्दों की पहचान करने, विश्लेषण करने और तेजी से काम निपटाने में मदद मिलेगी।

रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओम्मन ने कहा “हम कनेक्टेड होम सेवाओं के लिए अपने पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहे हैं। जियो के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने ग्राहकों को सबसे उन्नत और सुरक्षित इन-होम डिजिटल सेवाएं प्रदान करे। प्लम जैसे साझेदारों के स्केलेबल और अग्रणी प्लेटफॉर्म के साथ, जियो अपने कनेक्टेड होम सर्विस ऑफर को और मजबूत बनाएगा।”

प्लम के चीफ रेवेन्यू अधिकारी एड्रियन फिट्जगेराल्ड ने कहा, “हम जियो को भारत भर में अपने ग्राहकों को अद्वितीय और अत्यधिक व्यक्तिगत इन-होम डिजिटल देने में मदद करेंगे। कंपनी को उसकी विकास यात्रा में समर्थन देने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।”

जियो फिक्स्ड-लाइन और वायरलेस सेवाओं के जरिए भारत में ग्राहकों की डिजिटल जरूरतों को पूरा कर रहा है। विश्व स्तरीय जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर नेटवर्क को देश के हर घर में विश्वसनीय और हाई-स्पीड इंटरनेट और मनोरंजन सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें