Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्तनपान करा रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आई, एक कान से सुनने की शक्ति गंवाई

October 25, 2023

स्तनपान करा रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आई, एक कान से सुनने की शक्ति गंवाई

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले के कल्पारंबू इलाके में एक महिला दो दिन पहले अपने घर में शिशु को स्तनपान कराते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। पूमंगलम ग्राम पंचायत के एक सदस्य ने बताया कि आकाशीय बिजली के झटके के कारण 35 वर्षीय महिला और उसका लगभग आठ महीने का बच्चा एक-दूसरे से दूर जा गिरे।

ग्राम पंचायत सदस्य ने बताया कि इस घटना में महिला की गर्दन-पीठ झुलस गई और उसने बाएं कान से सुनने की क्षमता भी गंवा दी। हालांकि, उसके बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ग्राम पंचायत सदस्य के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने के कारण घर में मौजूद कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और तार खराब हो गए। उन्होंने बताया कि बच्चे को स्तनपान करा रही महिला दीवार के सहारे टिक कर बैठी थी, शायद यही वजह है कि दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें