Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने किश्तवाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘यूनिटी रन’ का आयोजन किया

October 25, 2023

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने किश्तवाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘यूनिटी रन’ का आयोजन किया

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को पुलिस ने शहीदों के सम्मान और समुदाय के सदस्यों के बीच एकता तथा देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘यूनिटी रन’ का आयोजन किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम के जरिये न केवल शहीदों के समर्पण और उनके बलिदान को याद किया गया, बल्कि समुदाय के भीतर एकता और देशभक्ति को भी बढ़ावा दिया गया।

इसी तरह के कार्यक्रम पुलिस थाना स्तर पर भी आयोजित किए गए।’’ प्रवक्ता ने बताया कि किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खलील पोसवाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में जिले और बाहर के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिससे विविध पृष्ठभूमि के लोग देशभक्ति की भावना से एक साथ आए। पोसवाल ने सभी प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस आयोजन को यादगार और प्रभावशाली बनाने में उनका अटूट समर्थन और समर्पण महत्वपूर्ण रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि दौड़ किश्तवाड़ के प्रतिष्ठित कुलीद चौक से शुरू हुई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह आयोजन समुदाय में एकता और देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए किश्तवाड़ पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण है।’’ उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने लोगों को एक साथ आने और हमारे जांबाज सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें