Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर ढाई करोड़ रू का तस्करी का सोना बरामद

October 25, 2023

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर ढाई करोड़ रू का तस्करी का सोना बरामद

बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग अलग घटनाओं में ढाई करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चार किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को अबू धाबी से आए विमान ईवाई-238 की तलाशी ली और विमान के शौचालय में एक काली थैली में छुपाकर रखा गया सोने का पेस्ट मिला।

बेंगलुरु सीमा शुल्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान में कहा, ‘‘80,21,920 रुपये कीमत का 1331.66 ग्राम सोना बरामद किया गया।’’ सीमा शुल्क अधिकारियों ने 22 अक्टूबर को कुआलालम्पुर, दुबई और कोलंबो से आए चार यात्रियों से 1.76 करोड़ रुपये कीमत का लगभग तीन किलोग्राम सोना जब्त किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें