Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की लाखों रुपये की चोरी, CCTV आई सामने

October 26, 2023

चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की लाखों रुपये की चोरी, CCTV आई सामने

फ़िरोज़पुर : हलका जीरा में चोरों के हौंसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। अब जीरा शहर पर चोरों का राज है। पुलिस गहरी नींद में सो रही है। ऐसा ही एक मामला जीरा के महुल्ला पीर बख्श से सामने आया है, जहां चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए निश्मा पत्नी राज कुमार ने बताया कि वे लोग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाजार गये थे। एक घंटे बाद जब वे घर लौटे तो देखा कि बरामदे का दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी गायब है। उन्होंने बताया कि करीब 12 तोला सोना और 70 से 80 हजार रुपये नकद चोर चुरा ले गये हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इन चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका सामान वापस दिलाया जाए।

इस संबंध में जब सिटी जीरा थाने के नवनियुक्त SHO सुखविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें