Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के सामने ITBP के जवान ने रखी अपनी फरियाद, बाथरूम के गड्डे को लेकर पड़ोसी से है परेशान

October 26, 2023

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के सामने ITBP के जवान ने रखी अपनी फरियाद, बाथरूम के गड्डे को लेकर पड़ोसी से है परेशान

जगाधरी: यमुनानगर में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की अगुवाई में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई..बैठक में 18 शिकायतों को सुना गए जिनमें से 5 को अगली बैठक के लिए पेंडिग रखा गया। इस दौरान ITBP का जवान भी फऱियादी बनकर पहुंचा।

प्रदेश में समय-समय पर कष्ट निवारण समिति की बैठकें होती है ताकि मंत्रियों के सामने फरियादी अपनी बात रख सकें और उनका तुरंत समाधान हो सके। इसी कड़ी में यमुनानगर में भी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में 18 शिकायतें रखी गई जिनमें से 13 का मौके पर ही निपटान किया गया। बैठक में नगर निगम, बिजली, परिवहन से जुड़ी कई शिकायतें आई थी..लेकिन बैठक में ITBP का जवान भी फरियादी बनकर पहुंचा। वर्दी डाले अनिल कुमार पड़ोसी के बाथरूम के गड्डे को लेकर मंत्री कमलेश ढांडा के सामने अपनी शिकायत रखी है। उन्होने कहा कि मैं कई बार शिकायत कर चुके हूं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढाडा ने कहा कि हमने सभी की शिकायतों को सुना है। इनमें से ITBP के जवान ने भी अपनी शिकायत रखी है जिसका जल्द समाधान किया जाएगा। कमलेश ढांडा ने मिड डे मिल वर्कर की हड़ताल के ऐलान पर कहा कि लोकतत्रं में सभी को प्रदर्शन करने का हक है। बैठक में बिजली विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग से जुडी कई विभागों के अधिकारियों को लेकर फऱियादियों ने अपनी बात रखी है। इस दौरान डीसी मनोज कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया समेत तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें