Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में ‘कार्टून वार’ जारी, जदयू के एमएलसी ने जनसंघ नेताओं पर लगाया बापू को रावण बताने का आरोप

October 26, 2023

बिहार में ‘कार्टून वार’ जारी, जदयू के एमएलसी ने जनसंघ नेताओं पर लगाया बापू को रावण बताने का आरोप

पटना: बिहार में कार्टून के जरिए जदयू और भाजपा के बीच जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घमासान में अब तक प्रधानमंत्री को ‘रावण’ और नीतीश कुमार को ‘ सुसाइड बांबर’ के अलावा लालू प्रसाद को ‘चारा चोर’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘पलटीमार’ और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ‘ 9वीं फेल’ के रूप में दर्शाया जा चुका है। अब जदयू ने एक कार्टून के जरिए जनसंघ के नेताओं पर महात्मा गांधी को रावण बताने का आरोप लगाया है।

दरअसल, जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने अपने एक्स अकाउंट से एक कार्टून पोस्ट करते हुए लिखा , ‘आगाज आपने किया, अंजाम तक हम ले जाएंगे। फैसला आप करें, हिम्मत है तो नकारो। प्रमाण ‘अग्रणी’ पत्रिका, वर्ष- 1945, संपादक- नाथूराम गोडसे, वित्त पोषक- सावरकर (अंग्रेजों से माफी मांगने वाला) ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राज गोपालाचारी, पंडित नेहरू आदि को रावण बताया था।‘

नीरज कुमार के सोशल मीडिया पर इस पोस्ट से तय है कि भाजपा कुछ जवाब जरूर देगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को नीरज कुमार ने एक एनिमेशन वीडियो में नीतीश कुमार को एक टाइम बम और प्रधानमंत्री को ‘रावण’ के पुतले के तौर पर दिखाया था, जिसके बाद भाजपा ने जमकर निशाना साधा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें