Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जूनियर विश्व कप से पहले Johor Cup भारत के लिये लिटमस टेस्ट

October 26, 2023

जूनियर विश्व कप से पहले Johor Cup भारत के लिये लिटमस टेस्ट

मलेशिया: मलेशिया के जोहोर में शुक्रवार से शुरु होने वाला 11वां सुल्तान जोहोर कपJohor Cup 2023 भारत के लिये जूनियर विश्व कप की तैयारियों को परखने का अंतिम अवसर होगा।भारत उदघाटन मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से शुक्रवार को भिड़ेगा। सुल्तान जोहोर कप में इस बार छह की बजाय आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को पूल बी में मलेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है, वहीं पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन होंगे।

पिछली बार भारत ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। 28 अक्टूबर को भारत का सामना मलेशिया से होगा, जिसके बाद ग्रुप चरण के समापन मैच में 30 अक्टूबर को भारतीय टीम न्यूजीलैंड का सामना करेगी। सेमीफाइनल में प्रवेश के लिये भारत को पूल बी में शीर्ष -2 में स्थान सुनिश्चित करना होगा। भारतीय कप्तान उत्तम सिंह ने कहा ‘‘ हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ फाइनल तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखना है। टीम में सभी ने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के अनुसार हर एक मैच में गेम प्लान को क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे। ’’

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सुल्तान जोहोर कप Johor Cup के पिछले संस्करण, पुरुष जूनियर एशिया कप में खिताब और हाल ही में जर्मनी में चार देशों के टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में होगी। टूर्नामेंट टीम को अपने संयोजनों का परीक्षण करने और प्रतिस्पर्धी टीमों का आकलन करने का एक आदर्श अवसर प्रदान करेगा जो एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में भी भाग लेंगे।कप्तान ने कहा ‘‘यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में भाग लेने वाली कुछ शीर्ष टीमों के खिलाफ हमारी स्थिति का आकलन करने का भी मौका होगा। इसलिए, जोहोर कप हमें एक बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी रणनीति को बेहतर बनाने में मदद करेगा और हमें एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाएगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें