Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cash for Query: लोकसभा की नैतिकता समिति ने Mahua Moitra को 31 अक्टूबर को बुलाया

October 26, 2023

Cash for Query: लोकसभा की नैतिकता समिति ने Mahua Moitra को 31 अक्टूबर को बुलाया

नई दिल्ली : कैश फॉर क्वेरी मामले में हालिया घटनाक्रम में लोकसभा की नैतिकता समिति ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को बुलाया है। वकील जय अनंत देहाद्राई और भाजपा नेता निशिकांत दुबे आज मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए लोकसभा समिति के सामने पेश हुए।

बैठक के बारे में संसद आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा, ”आज जिन दो लोगों को बुलाया गया था (वकील और निशिकांत दुबे) को ध्यान से सुना गया। इसके बाद तय हुआ कि महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को बुलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मोइत्रा का विवरण उपलब्ध कराने के लिए आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।

अपना बयान दर्ज कराने के बाद, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “वे सामान्य प्रश्न थे… मैं केवल इतना कह सकता हूं कि सभी सांसद चिंतित हैं… जब वे मुझे अगली बार बुलाएंगे तो मैं आऊंगा… सवाल यह है कि क्या औचित्य और संसद की गरिमा कायम रहेगी। यह संसद की गरिमा का सवाल है। एथिक्स कमेटी मुझसे ज्यादा चिंतित है।”

कमेटी के सामने पेश होने के बाद वकील जय अनंत देहाद्राई ने कहा कि उन्होंने कमेटी के सामने सच बताया है और उनसे जो पूछा गया, उन्होंने उसका जवाब दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें