Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्वश्रेष्ठ नहीं मगर संतुलित है भारत की गेंदबाजी लाइन-अप : S. Badrinath

October 26, 2023

सर्वश्रेष्ठ नहीं मगर संतुलित है भारत की गेंदबाजी लाइन-अप : S. Badrinath

मुबंई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर एस बद्रीनाथ का मानना है कि मौजूदा क्रिकेट विश्व कप में भारत की गेंदबाजी लाइन अप सबसे संतुलित है जो रोहित शर्मा के कुशल नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक विशेष साक्षात्कार में बद्रीनाथ ने कहा “ मै भारत की गेंदबाजी लाइन-अप को सर्वश्रेष्ठ नहीं कहूंगा, लेकिन सबसे संतुलित शब्द का उपयोग करूंगा, क्योंकि बुमराह वहां हैं और वह 360 डिग्री गेंदबाज हैं जिनका उपयोग कहीं भी किया जा सकता है। हमें सिराज मिला है जो शानदार फॉर्म में है। इसके अलावा हमारे पास हार्दिक और शार्दुल के साथ एक कलाई स्पिनर और एक बहुत अच्छा बाएं हाथ का स्पिनर है, मुझे लगता है कि यह इस विश्व कप में शायद सबसे संतुलित गेंदबाजी लाइन अप है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें