Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर

October 27, 2023

रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट आखिरकार शुक्रवार को थम गई और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी कोषों की निकासी का भारतीय मुद्रा पर असर जारी है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

यह पिछले बंद स्तर की तुलना में दो पैसे की बढ़त है। बृहस्पतिवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.57 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,702.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें