Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhapra : दुर्गा प्रतिमा विसजर्न जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी

October 27, 2023

Chhapra : दुर्गा प्रतिमा विसजर्न जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी

छपराः बिहार में बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब सारण जिले से दुर्गा प्रतिमा विसजर्न जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके से शुक्रवार की सुबह जब विसजर्न जुलूस गुजर रहा था तब पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे भगवानबाजार थानान्तर्गत नई बाजार के सामने दुर्गापुजा मूर्ति विसजर्न के लिए गुजर रहे जुलुस में जोर से डीजे बज रहा था।

इसके विरोध में असमाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया। इसकी सूचना के तत्काल बाद प्रशासन और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया व शेष सभी प्रतिमाओं का विसजर्न कराया गया। मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने भी पहुंचकर लोगों को समझाया। सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस संबंध में वीडियोग्राफी से असमाजिक तत्वों की पहचान कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पर्याप्त बल व दंडाधिकारी कैंप कर रहे है। अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें