Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाक चुनाव आयोग का बड़ा बयान, इस समय पर होंगे आम चुनाव

October 27, 2023

पाक चुनाव आयोग का बड़ा बयान, इस समय पर होंगे आम चुनाव

इस्लामाबादः पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ( Pakistan Election Commission) ने कहा है कि देश में आम चुनाव अपने समय पर होंगे। चुनाव में देरी की कोई संभावना नहीं है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ECP ने वीरवार देर रात एक बयान में कहा, ‘चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।‘ उसने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के प्रकाशन के बाद, चुनाव कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

इसमें कहा गया, ’परिसीमन का पहला चरण पूरा हो चुका है और आपत्तियां दाखिल करने का दूसरा चरण कल (शुक्रवार) तक पूरा हो जाएगा।’ चुनाव निकाय ने कहा कि प्रारंभिक परिसीमन के संबंध में आपत्तियों की सुनवाई 30 और 31 अक्टूबर से शुरू होगी। ईसीपी ने कहा कि इस संबंध में अंतिम सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

ECP ने कहा कि आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतिम प्रकाशन के बाद की जाएगी। पाकिस्तान (Pakistan) में नेशनल असेंबली को भंग करने के 90 दिनों के बीतर आम चुनाव होते हैं। 10 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इसे समय से पहले भंग कर दिया था। इसका मतलब यह हुआ कि चुनाव नवंबर तक हो जाना चाहिए था। लेकिन 5 अगस्त को, 2023 डिजिटल जनगणना के परिणामों को काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स द्वारा अनुमोदित किया गया, जिससे फरवरी 2024 तक मतदान में देरी हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें