Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिश्तेदार के घर पर बच्चाें काे भेजने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना पड़ेगा पछताना

October 27, 2023

रिश्तेदार के घर पर बच्चाें काे भेजने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना पड़ेगा पछताना

ठाणोः महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणो शहर में एक महिला द्वारा अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति पर अपने 18 महीने के बेटे के अपहरण (Kidnapping) का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन घरेलू झगड़ों के कारण अपने पति सरवर अली से अलग हो गई थी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में अली ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क कर अपनी पत्नी का पता पूछा था। महिला द्वारा अपनी बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं देने पर वह वापस चला गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अली बुधवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ कलवा स्थित उसके घर आया और उससे बदला लेने के लिए उसके बेटे का अपहरण कर लिया।

कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें