Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

OneWeb satellite सेवा अगले महीने से देश के सभी हिस्सों से जुड़ने को तैयार: सुनील मित्तल

October 27, 2023

OneWeb satellite सेवा अगले महीने से देश के सभी हिस्सों से जुड़ने को तैयार: सुनील मित्तल

नयी दिल्ली: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Mittal ने शुक्रवार को कहा कि वनवेब उपग्रह (OneWeb satellite)_संचार सेवा अगले महीने से देश के सभी हिस्सों से जुड़ने को तैयार है।‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ 2023 के उद्घाटन सत्र में मित्तल ने कहा 5जी सेवाएं पिछले साल शुरू की गई थीं और एयरटेल ने अब तक 20,000 गांवों के साथ 5,000 कस्बों तथा शहरों में इसके विस्तार के साथ पूरे देश में पहुंच स्थापित कर ली है।उन्होंने कहा कि एयरटेल, ‘यूनिवर्सल र्सिवसेज ऑब्लिगेशन फंड’ के जरिए ग्रामीण तथा दूरदराज के इलाकों को जोड़ रहा है। अब देश के सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए उपग्रह प्रौद्योगिकी उपलब्ध है।

मित्तल (Mittal)ने कहा, ‘‘ वनवेब देश की सेवा करने को तैयार है। हर एक शख्स देश में कहीं भी, दूरदराज हिस्सों में या दुर्गम क्षेत्रों में, जहां भी वे हैं अगले महीने से इससे जुड़ सकते हैं। ’’ वनवेब का अब यूटेलसैट के साथ विलय हो गया है और लंदन में अपने परिचालन केंद्र के साथ व्यावसायिक रूप से यूटेलसैट वनवेब के रूप में काम करेगी। भारती एंटरप्राइजेज 21.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ विलय की गई इकाई की सबसे बड़ी शेयरधारक है।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें