Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमी से शादी करने के लिए अवैध तरीके से भारत में घुसी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

October 27, 2023

प्रेमी से शादी करने के लिए अवैध तरीके से भारत में घुसी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

अगरतलाः अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली बांग्लादेश की एक महिला को उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुव्रेद की दवाएं देने वाला नूर जलाल (34) आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाता था। इस दौरान विवाहित नूर एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के संपर्क में आया।

धर्मनगर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष साहा ने फोन पर कहा, ‘‘इसी दौरान फातिमा नुसरत नामक महिला को नूर से प्यार हो गया और करीब 15 दिन पहले वह उससे शादी करने के लिए अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंच गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नूर और फातिमा दोनों फुलबारी में रह रहे थे। हाल में हमें एक बांग्लादेशी महिला के बारे में सूचना मिली और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन नूर फरार हो गया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें