Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजलॉन को 50.4 मेगावाट पवन परियोजना का मिला ठेका

October 27, 2023

सुजलॉन को 50.4 मेगावाट पवन परियोजना का मिला ठेका

नई दिल्ली: नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह को जुनिपर ग्रीन एनर्जी से 50.4 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। हालांकि, ठेके की कीमत का खुलासा नहीं किया गया। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुजलॉन अपने नए उत्पाद के हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 3.15 मेगावाट की रेटेड क्षमता वाले 16 पवन टरबाइन जनरेटर स्थापित करेगा।

यह परियोजना गुजरात के द्वारका जिले में स्थित है और इसके 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। जुनिपर ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश मनसुखानी ने कहा, ‘‘नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियों के निर्माण तथा विकास में महत्वपूर्ण अनुभव के साथ हम पवन ऊर्जा के क्षेत्र में नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। भविष्य में कई और ऐतिहासिक परियोजनाओं पर काम करने को तत्पर हैं।’’

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें