Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई निशानेबाजी: अर्जुन बाबुता ने रजत और ओलंपिक कोटा जीता, टीम को स्वर्ण

October 27, 2023

एशियाई निशानेबाजी: अर्जुन बाबुता ने रजत और ओलंपिक कोटा जीता, टीम को स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता ने कोरिया के चांगवोन में चल रही एशियाई चैम्पियनशिप में पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक और पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया। 24 वर्ष के बाबुता, दिव्यांश सिंह पंवार और ह्रदय हजारिका ने 1892.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। बाबुता ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भारत के नौवें निशानेबाज बन गए । महिला और पुरूष वर्ग में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले वह छठे राइफल निशानेबाज बन गए।

भारतीय निशानेबाजों ने राइफल में छह कोटा स्थान, शॉटगन में दो और पिस्टल में एक कोटा हासिल किया है। दस मीटर एयर राइफल में इससे पहले रूद्रांक्ष पाटिल ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। एक स्पर्धा में एक देश को अधिकतम दो कोटा स्थान मिल सकते हैं। बाबुता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 251.2 अंक बनाये। वह क्वालीफिकेशन में 633.4 स्कोर करके शीर्ष रहे थे। भारत के दिव्यांश पंवार 209.6 अंक बनाकर चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने क्वालीफिकेशन में 632.3 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। रविशंकर कार्तिक और रूद्रांक्ष फाइनल में जगह नहीं बना सके। टीम स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण, चीन ने रजत और जापान ने कांस्य जीत।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें