Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

 नवी मुंबई में बनेगा देश का सबसे बड़ा ‘डायमंड क्लस्टर’ : महाराष्ट्र मंत्री 

October 28, 2023

 नवी मुंबई में बनेगा देश का सबसे बड़ा ‘डायमंड क्लस्टर’ : महाराष्ट्र मंत्री 
यवतमाल: महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने शुक्रवार को कहा कि देश में सबसे बड़ा हीरा केंद्र अगले साल तक नवी मुंबई में स्थापित किया जाएगा और इसके लिए एक नीति तैयार है।उन्होंने एक समीक्षा बैठक के बाद विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल जिले में पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की।उन्होंने कहा, ‘‘देश का पहला ‘डायमंड हब’ (हीरा केन्द्र) नवी मुंबई में बन रहा है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और नीति तैयार है। अगले साल तक आप सभी देखेंगे कि देश का सबसे बड़ा डायमंड हब नवी मुंबई में है।’’
वह महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के इस आरोप के संबंध में एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हीरा क्षेत्र सहित कुछ अन्य उद्योगों को पड़ोसी राज्य गुजरात में स्थानांतरित करने के लिए (बृहस्पतिवार को) महाराष्ट्र में थे।सामंत ने यह भी कहा, पिछले तीन साल में कर्नाटक और गुजरात औद्योगिक क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर रहे, लेकिन राज्य में सरकार बदलने के बाद उद्योगपतियों को भरोसा हुआ कि यह सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। एसबीआई के तिमाही सव्रेक्षण के अनुसार पिछले डेढ़ साल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर रहा है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें