Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूरत में एक परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुए बड़े खुलासे

October 29, 2023

सूरत में एक परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुए बड़े खुलासे

सूरत: गुजरात में सूरत शहर के अडाजण क्षेत्र में एक व्यापारी सहित उसके परिवार के सात लोगों ने शनिवार को सामूहिक आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि सी/2/जी/1 सिद्धेश्वरी कांपलेक्स निवासी फर्नीचर व्यापारी मनीषभाई उर्फ शांतुभाई क. सोलंकी (37), उसके पिता कनुभाई वि . सोलंकी (70), माता शोभनाबेन (68), उसकी पत्नी रेशमा बेन उर्फ रीटाबेन ((30), उसकी दो पुत्री दिशाबेन (13), काव्याबेन (10), पुत्र कुशलभाई (6) ने किसी कारण से जहरीली दवा पीकर आज अपराह्न करीब 11 बजे अपने ही घर में सामूहिक आत्महत्या कर ली, जबकि मनीषभाई का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि रुपये लेने के बाद कोई वापस नहीं देता। मेरा दयालु स्वभाव मुझे हैरान कर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें