Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर BJP पर किया तंज

October 29, 2023

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर BJP पर किया तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Malikajarun Kharge) ने रविवार को प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तंज किया।खड़गे ने अपने एक्स अकाउंट पर एक कार्टून शेयर करते हुए हिंदी (hindi) में लिखा, पिछले 9.5 सालों से बीजेपी बढ़ती महंगाई और ऊंची कीमतों के खिलाफ जनता के आक्रोश का मजाक उड़ा रही है, हर बार महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार ने लोगों का मजाक उड़ाया है। ‘महंगाई दिखाई नहीं देती, मैं प्याज नहीं खाता, हम दूसरे देशों से बेहतर हैं।‘

खड़गे ने पूछा,‘फिर प्याज फिर महंगा क्यों?‘ उन्होंने आगे कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को हराकर इसका जवाब देगी।पिछले हफ्ते प्याज की कीमतें करीब 50 फीसदी तक पहुंच गईं। गुणवत्ता के आधार पर दिल्ली-एनसीआर में सब्जी 60-80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें