Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजाबाद के इस बाजार में लगी भयंकर आग, 12 से ज्यादा दुकाने जलकर राख

October 29, 2023

फिरोजाबाद के इस बाजार में लगी भयंकर आग, 12 से ज्यादा दुकाने जलकर राख

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर में रामलीला मैदान के पास काठ बाजार में रविवार तड़के भीषण आग(fire) लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)आशीष तिवारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: आग(fire) तड़के लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई।

उन्होंने बताया कि लगभग दमकल की पहली गाड़ी चार बजकर 30 मिनट पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। हालांकि बाद में सात और गाड़ियों को आग(fire) बुझाने के काम में लगाया गया।एसएसपी ने बताया कि सुबह आठ बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें