Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब इस देश में जाने पर भारतीयों को देना होगा 1 लाख का टैक्स, फिर मिलेगी घूमने की इजाजत

October 29, 2023

अब इस देश में जाने पर भारतीयों को देना होगा 1 लाख का टैक्स, फिर मिलेगी घूमने की इजाजत

इंटरनेशनल डेस्क : कई लोगों को देश-विदेश की सैर करना बहुत पसंद होता है। लाखों रुपए खर्च कर अलग-अलग विदेशों में घूमते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाना भारत के पर्यटकों के लिए काफी महंगा साबित होता है। जिस देश की बात कर रहें हैं वहां लैंड करते ही पर्यटकों से टैक्स के रूप में तकरीबन एक लाख रुपये वसूल लिया जाता है। यहां न केवल भारतीय बल्कि करीब 50 से ज्यादा अफ्रीकी और एशियाई देशों पर ये टैक्स लगाया जाता है।

बड़ा हादसा:कई गाड़ियां आपस में टकराई, आग लगने से 32 लोगों की दर्दनाक मौत

इस देश का नाम है El Salvador। अल सल्वाडोर में बड़ी तादाद में दुनिया भर से लोग घूमने आते हैं। लेकिन अब इस देश ने अक्टूबर 2023 की शुरुआत से ही टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। दरअसल, अल सल्वाडोर बंदरगाह प्राधिकरण की वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, भारत समेत 57 अफ्रीकी-एशियाई देशों के पासपोर्ट पर यहां आने वाले लोगों को 1000 डॉलर (करीब 83,000 रुपये) से ज्यादा का शुल्क देना होगा। वहीं इस शुल्क पर वैट भी वसूले जाने का प्रावधान है, जिससे ये रकम और भी ज्यादा हो जाती है।

बड़ी खबर:ईसाइयों के कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना के दौरान हुए एक बाद एक 5 धमाके, 1 की मौत

क्या होता है इन पैसों का?
आखिरकार अल साल्वाडोर इतनी रकम क्यों वसूल कर रहा है। अगर इसके पीछे के कारणों की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफ्रीका और अन्य दूसरे देसों से कई प्रवासी मध्य अमेरिका के रास्ते ही अमेरिका पहुंचते हैं। प्राधिकरण के बयान के मुताबिक, इन पर्यटकों से टैक्स के रूप में वसूली गई इस राशि का इस्तेमाल देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें