Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023: नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीडे ने आईसीसी से की यह बड़ी अपील, कहा…

October 29, 2023

World Cup 2023: नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीडे ने आईसीसी से की यह बड़ी अपील, कहा…

 

कोलकाता: नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीडे ने अपील की कि विश्व कप में दो बड़े उलटफेर करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को उन्हें ‘बड़े राष्ट्र’ का दर्जा देना चाहिए। नीदरलैंड वर्तमान विश्व कप में भाग लेने वाला एकमात्र एसोसिएट देश है। उसने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। इसके बाद उसने शनिवार को यहां बांग्लादेश को 87 से पराजित करके साबित कर दिया कि दक्षिण अफ्रीका पर उसकी जीत महज संयोग नहीं थी।

डी लीडे ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमारे लिए और नीदरलैंड क्रिकेट के लिए प्रत्येक जीत बड़ी जीत है। हम अपने देश के युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हम आने वाले वर्षों में हमें एक संभावित बड़े राष्ट्र के रूप में देखने के लिए आईसीसी का ध्यान आर्किषत करने का भी प्रयास करना चाहते हैं। इसलिए हमारे लिए प्रत्येक जीत काफी महत्वपूर्ण है।’’

यह हालांकि स्पष्ट नहीं हो पाया कि डी लीडे अपने देश को टेस्ट दर्जा देने के लिए कह रहे थे या फिर उसको अधिक टूर्नामेंट में उतारने की मांग कर रहे थे। नीदरलैंड को अभी तीन मैच और खेलने हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। उसके 6 मैच में चार अंक हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना के बारे में डी लीडे ने कहा,‘‘यह अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि हम सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं या नहीं। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक मैचोंं में जीत दर्ज करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें