Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाइन शॉप में बड़ी लूट, बंदूक के बल पर लाखों रुपए लेकर लुटेरे फरार

October 29, 2023

वाइन शॉप में बड़ी लूट, बंदूक के बल पर लाखों रुपए लेकर लुटेरे फरार

जालंधर (पंकज) : जालंधर में कल रात वाइन की शॉप में घुसकर दो अज्ञात लुटेरों ने बंदूक के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दे करीब 1 लाख 37 हज़ार रुपए कैश लेकर वह लोग फरार हो गए हैं और सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी है। कैमरे में देखा जा सकता है कि, लूटेरे मोटरसाइकिल पर मंकी कैप पहन कर आए और बंदूक दिखाकर गल्ले के पास खड़े हो जाते हैं और पैसे लेकर फरार हो जाते हैं।

वाइन शॉप पर काम करने वाले राजकुमार ने बताया कि दो लुटेरे दुकान आए और कहने लगे अगर तू हिला तो तुझे गोली मार देंगे। जिसके बाद एक लुटेरे ने पैसे को गल्ले से निकाला और दूसरा मेरे पास खड़ा हो गया। राजकुमार ने बताया कि यह पैसे किराया देने के लिए रखे हुए थे और कुछ कैश पड़ा था, करीब 1 लाख 37 हज़ार रूपये पर लेकर यह लोग फरार हो गए।

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि वाइन शॉप पर दो लुटेरे आए और कैश ले गए हैं। जिसके बाद हम अब मौके पर आए हैं। वाइन शॉप पर काम करने वाले राजकुमार ने हमें बताया 37 हज़ार सेल के पड़े थे और 1 लाख किराया का पड़ा था । लुटेरे 1 लाख 37 हज़ार रूपये ले गए हैं और साथ में एक शराब की बोतल। फिलहाल मामले की जांच की जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें