Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 किलो 400 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 लाख रूपये

October 29, 2023

1 किलो 400 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 लाख रूपये

जगाधरी: यमुनानगर में सेवन की टीम ने 1 किलो 400 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई अफीम की कीमत 3 लाख रुपए है।

यमुनानगर CIA 1 की टीम ने 1 किलो 400 ग्राम अफीम के साथ उत्तराखंड के जिला टिहरी गढ़वाल के गांव खयारसी के रहने वाले नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पांवटा साहिब रोड पर ताजेवाला के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पकड़ी गई अफीम की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। CIA 1 के SI सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नरेंद्र कुमार मादक पदार्थाें की तस्करी करता है। वह मादक पदार्थ लेकर यमुनानगर आएगा।

इस सूचना पर टीम ने ताजेवाला नाका पर नाकाबंदी की। इसी दौरान कलेसर की ओर से पैदल आते हुए नरेंद्र दिखाई दिया। जिस पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी प्रमोद कुमार की उपस्थिति में आरोपित की तलाशी ली गई तो उसके पास से अफीम बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें