Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार वंचितों, गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित कर रही: खट्टर

October 29, 2023

हरियाणा सरकार वंचितों, गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित कर रही: खट्टर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार वंचितों, गरीबों और जरूरतमंद वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मुहैया कर रही है।खट्टर ने यहां अपने आवास पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ सरकार का मुख्य उद्देशय़ यह सुनिश्चित करना है कि जो लोग कल्याणकारी योजना के लाभ पाने के हकदार हैं, उन्हें उनका वाजिब हक मिले। अब कोई भी किसी को उसके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता है।’’ एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार सभी के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और समाज के हर तबके के समृद्ध जीवन जीने को सुनिश्चित करने के लिए नीतियां बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार सामाजिक-आíथक विकास में सबसे निचले पायदान के लोगों के उत्थान के लिए ‘अंत्योदय दर्शन’ के तहत काम कर रही है।’’ खट्टर ने कहा कि दो नवंबर को करनाल में ‘अंत्योदय सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बधाई दी और कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता को ऊंचे पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।खट्टर ने कहा कि सैनी के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है और वे दोनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ के मूलभूत सिद्धांत का पालन करते हुए टीम की तरह मिलजुल काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें