
चंडीगढ़: तीसरे बलरामजी दास टंडन बोएज अंडर 16 मल्टी डेज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल में पंजाब और जेएंडके आमने सामने होंगें। रविवार को कैंबाला स्थित बाबा बालक नाथ क्रिकेट ऐकेडमी में सम्पन्न हुये पहले सैमीफाईनल मैच में जेऐंडके ने लीड में बढ़त के आधार पर जेएंडके ने छत्तीसगढ़ पर विजय दर्ज की। मैच के पहले दिन पहली पारी में छत्तीसगढ़ को 205 रनों ढेर कर जेएंडके ने दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाये और 59 रनों की बढ़त प्राप्त की।
शौर्य चौहान ने सर्वाधिक 94 रन बनाये जबकि राहिल ने 47 रनों का योगदान दिया। शुभ सिंघवी और मोहम्मद फैज खान ने दो दो विकेट लिये।वहीं दूसरी और मोहाली स्थित लांचिंग पैड क्रिकेट ऐकेडमी ने खेले गये एक अन्य मैच में पंजाब ने भी पारी में बढ़त के आधार पर गोआ पर जीत दर्ज की। पहले दिन पहली पारी गोआ को 138 रनों पर ढेर कर पंजाब ने मैच के दूसरे दिन पांच विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाये और 136 रनों की लीड प्राप्त की।
आर्यन सिद्धू (80) और सागर विर्क (66) ने अर्धशतक जड़े।30 अक्तूबर को रेस्ट डे के बाद फाईनल मैच 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को सेक्टर 10 स्थित डीएवी कालेज में खेला जाएगा जिसमें हरियाणा विधान सभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि रुप में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करेंगें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...