Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस भक्त के लिए आधी रात को खोले गए बाबा खाटू श्याम धाम के कपाट…जानिए क्या थी वजह

October 30, 2023

इस भक्त के लिए आधी रात को खोले गए बाबा खाटू श्याम धाम के कपाट…जानिए क्या थी वजह

नेशनल डेस्क: भगवान का दरबार अपने हर भक्तों के लिए हमेशा खुला रहता है लेकिन मंदिरों की परंपरा के मुताबिक मंदिरों के कपाट शयन आरती के बाद बंद कर दिए जाते हैं। बाबा खाटू श्याम जी के मंदिर के कपाट भी समयानुसार बंद हो जाते लेकिन एक भक्त की श्रद्धा और प्रेम पुकार ऐसी थी कि कुछ दिन पहले मंदिर के कपाट उसके लिए रात 12 बजे तक खुले रहे।

मंदिर के पुराजियों के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और फिर सुबह ही खोले जाते हैं लेकिन शायद बाबा खाटू श्याम भी अपने इस भक्त से मिलना चाहते थे और मंदिर के कपाट 12 बजे तक खुले रखे गए।

 

कौन है वो भक्त

हरदोई के प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर के पुजारी पंडित रविशंकर मिश्र ने बताया कि यूपी के हरदोई में एक भक्त दंडवत परिक्रमा करते हुए श्री खाटू धाम में दर्शन करने के लिए आ रहा था। ऐसे में रात के समय भक्त को दर्शन कराना मुश्किल था मगर मंदिर कमेटी के समक्ष जब इस बात को रखा गया, तो उन्होंने भक्त और भगवान के मिलन को कराने के लिए रात में कपाट खोलने की अनुमति दे दी जिस वजह से कपाट खोले गए और भक्त को बाबा श्री खाटू श्याम के दर्शन कराए गए।

 

भक्त राहुल भारती ने बताया कि उनकी माता जी को हार्ट की प्रॉब्लम हो गई थी। जिसके बाद वह राजस्थान के श्री खाटू धाम में अरदास लगाकर आए थे कि उनकी माता जी स्वस्थ हो जाएं। राहुल ने कहा कि बाबा जी की कृपा से उनका मां अब स्वस्थ लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी हैं कि राजस्थान के श्री खाटू धाम में अभी तक दर्शन को नहीं जा पाया इसलिए वह हरदोई में स्थित बाबा श्री खाटू श्याम मंदिर में दंडवत परिक्रमा करते हुए दर्शन के लिए पहुंचा। राहुल भारती के साथ उसका पूरा परिवार भी बाबा के दर्शन के लिए साथ में पहुंचा और श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें