Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

16 महीने की बच्ची को कार में भूला पिता, जब याद आया तो इस हालात में मिली मासूम…

October 30, 2023

16 महीने की बच्ची को कार में भूला पिता, जब याद आया तो इस हालात में मिली मासूम…

नेशनल डेस्क: एक पिता की लापरवाही से 16 महीने के बच्ची की जान चली गई। पिता बच्ची को कार में ही भूल गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मामला मलेशिया का है जहां पिता 16 महीने की बच्ची को कार के अंदर भूल गया। बच्ची सारा दिन कार के अंदर बंद रही। अचानक पिता को ध्यान आया और वह हड़बड़ाता हुआ दौड़कर आया, लेकिन तब तक बच्ची बेहोश हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने लापरवाही से अपनी मासूम बच्ची को खो दिया।

 

द स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह पिता बेटी को लेकर यूनिवर्सिटी के लिए निकला, लेकिन वह अपनी बेटी को यूनिवर्सिटी के डे केयर सेंटर में छोड़ना भूल गया। शाम करीब साढ़े चार बजे (भारतीय समयानुसार) उसे बेटी का ध्यान आया तो वह अपनी कार की ओर दौड़ा। उसने देखा कि बेटी कार के अंदर बेहोश हालत में पड़ी है। वह उसे लेकर यूनिवर्सिटी के हेल्थ सेंटर में पहुंचा, जहां के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कुआला तेरेंगानु जिले के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहीम एमडी दीन ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची मर चुकी थी।

 

पुलिस ने बाल अधिनियम 2001 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी व्यक्ति को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा, त्यागने या उजागर करने का दोषी पाया जाता है तो उसे 10 साल तक की जेल या RM20,000 (£ 3,455) तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं, क्योंकि इस कानून के तहत शारीरिक और भावनात्मक चोटें पहुंचाना अपराध हैं। इस मामले में भी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पहले भी कुआलालंपुर में एक मां अपनी 8 महीने की बच्ची को कार में भूल गई थी। जिससे उकी मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें