Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla के गेयटी थियेटर में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस कार्यक्रम का हुआ आगाज

October 30, 2023

Shimla के गेयटी थियेटर में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस कार्यक्रम का हुआ आगाज

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल की संस्कृति के संरक्षण और प्रचार प्रसार के लिए 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक शिमला के गेयटी थियेटर में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी आज पहले दिन चोल्टू नृत्य से शुरुआत हुई। तीन दिन तक चलने वाले समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अलावा संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

भाषा, कला एवम संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय पहाड़ी दिवस का आगाज एम्फी थियेटर से चोल्टू देव नृत्य से हो गया है। पहाड़ी दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। 1 नवंबर को हर वर्ष पहाड़ी दिवस मनाया जाता है, जिसमें पहाड़ी बोलियाें, लोक साहित्य व लोक संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमाें का आयोजन किया जाता है। इस बार समारोह को 3 दिन आयोजित किया जा रहा है।

31 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में लेखक गोष्ठी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री विद्यानांद सरैक करेंगे। डॉ. ओपी शर्मा पहाडी भाषा की संवर्द्धक हिमाचली बोलियां विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद प्रदेशभर से लगभग दो दर्जन से ऊपर के पहाड़ी भाषी आमंत्रित विद्वानाें और समीक्षकाें की ओर से शोध पत्र पर परिचर्चा की जाएगी। 1 नवंबर को राज्य स्तरीय पहाड़ी कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 40-50 पहाड़ी भाषी विद्वान अपनी कविताएं पहाड़ी बोली में प्रस्तुत करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें