Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोई विकल्प नहीं होने के कारण Gaza में माता-पिता बच्चों को पिला रहे खारा पानी : United Nations

October 30, 2023

कोई विकल्प नहीं होने के कारण Gaza में माता-पिता बच्चों को पिला रहे खारा पानी : United Nations

गाजाः संयुक्त राष्ट्र बाल सहायता एजेंसी यूनिसेफ ने कहा कि गाजा में आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण लोग अपने बच्चों को खारा पानी देने के लिए मजबूर हैं। यूनिसेफ के प्रवक्ता टोबी फ्रिकर के हवाले से कहा कि गाजा जिस कमी का सामना कर रहा था, उसे दूसरे स्तर पर बढ़ा दिया गया है। सहायता आपूर्ति के बारे में बात करते हुए फ्रिकर ने कहा कि सहायता आपूर्ति आ रही है, लेकिन न्यूनतम है।

उन्होंने तत्काल मानवीय युद्धविराम और गाजा को सहायता आपूर्ति बढ़ाने का आह्नान किया। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि रविवार को 30 से अधिक सहायता ट्रक गाजा में दाखिल हुए, जो सीमित आपूर्ति की अनुमति के बाद से क्षेत्र में सबसे बड़ा मानवीय सहायता काफिला है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें