Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karwa Chauth 2023: इस वर्ष इस दिन सुहागिनें रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें चंद्रोदय का सही समय और महत्व

October 30, 2023

Karwa Chauth 2023: इस वर्ष इस दिन सुहागिनें रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें चंद्रोदय का सही समय और महत्व

Karwa Chauth 2023 : हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है। यह व्रत इस साल 1 नंवबर 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा।

…इतने बजे दिखेगा चांद
इस बार करवा चौथ का चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 15 मिनट का बताया जा रहा है। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

ये लगती है करवा चौथ पूजा में सामग्री
करवा और ढक्कन (मिट्टी या तांबा), छलनी, कांस की तीलियां, पानी का लोटा, मिठाई, दीपक, मिट्टी की पांच डेलियां, सिंदूर, अक्षत, रोली, मौल, कुमकुम, देसी घी,चावल, फूल, फल, चंदन, सुहाग का सामान (16 श्रृंगार का सामान), पका हुआ भोजन, हलवा, आठ पूरियों की अठावरी, कच्चा दूध, नारियल, पान, व्रत कथा की किताब, करवा माता की तस्वीर, ड्राई फ्रूट्स, कपूर, रूई की बाती, अगरबत्ती-धूप, हल्दी, दही, इत्यादि।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें