Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इस अंक वाले अपने हर कदम को सावधानी से उठायें, जानिए अपना अंक राशिफल

October 31, 2023

अंक राशिफल: आज इस अंक वाले अपने हर कदम को सावधानी से उठायें, जानिए अपना अंक राशिफल

अंक 1
काम करना अभी आपके लिए फायदेमंद है। आपके परिश्रम को नोटिस किया जा रहा है। एक पुरस्कार, शायद स्थिति या वेतन में बदलाव की भी संभावना है। आपके नेतृत्व के गुणों की आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे।

अंक 2
आप केवल निजी संबंधों के लिए ही नहीं बल्कि व्यवसायिक संबंधों के लिए भी भावुक हैं। अपने हर कदम को सावधानी से उठायें क्योंकि इसका आपके जीवन में बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है।

अंक 3
कोई बड़ी खरीद अभी आपके दिमाग में है, यह घर की मरम्मत या नवीनीकरण भी हो सकती है। घरेलु मामले आपके लिए मायने रखते हैं और आपको इनसे शांति मिलेगी। आपका अपने माता-पिता के साथ वित्त या धार्मिक मामलों पर मतभेद हो सकता है।

अंक 4
पारिवारिक मतभेदों को भुला कर अपने काम पर ध्यान दें। कुछ पाने की चाह और आत्मविश्वास आपको एक नया स्तर प्रदान करेंगे। आपकी हर जीत आपके अंदर के ज्ञान को बढ़ाने के लिए काफी है।

अंक 5
क़ानूनी चिंताओं की वजह से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। दुश्मनों और मतभेदों का सामना करें। काम में नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। बातचीत करते समय ध्यान रखें। म्यूजिक और डांस से आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

अंक 6
आज सामाजिक कामों के लिए समय निकालें। किसी बड़ी परियोजना या व्यावसायिक प्रस्ताव की योजना को अंतिम रूप देने से बचें। व्यस्त दिन में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपके लिए वित्तीय मामले ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होंगे।

अंक 7
आप अभी रचनात्मक और आध्यात्मिक रूप उत्साहित हैं। संगीत या फैशन के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है लेकिन अनावश्यक वित्तीय जोखिमों से बचें।

अंक 8
पार्टनर के साथ रोमांटिक समय यादगार रहेगा। आज आप अपने पुराने पलों को जीने के मूड में हैं। पुराने दोस्तों से मिलना और उनके साथ अच्छा समय बिताना भी एक अच्छा विचार है। जीवन की चिंताएं आपको परेशान नहीं करेंगी।

अंक 9
आपके आत्मविश्वास का स्तर आज ऊंचा होगा और नम्रता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। किसी भी परेशानी से आपको जूझना नहीं पड़ेगा । अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें, या शायद उनके साथ रहने के लिए एक छोटी सी यात्रा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें