Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-16 का वापसी केबिन सफलतापूर्वक उतरा

October 31, 2023

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-16 का वापसी केबिन सफलतापूर्वक उतरा

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, 31 अक्टूबर को, पेइचिंग समय के मुताबिक़ सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर शनचो-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का वापसी केबिन भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के तोंगफंग लैंडिंग क्षेत्र में सफलतापूर्वक उतरा। अंतरिक्ष यात्री चिन हाईफंग, चू यांगचू और क्वेइ हाईछाओ सफलतापूर्वक वापसी केबिन से सुरक्षित बाहर निकले।  लैंडिंग स्थल पर चिकित्सा पर्यवेक्षकों और चिकित्सकों के अनुसार, उनका स्वास्थ्य अच्छा है। इस तरह शनचो-16 मानवयुक्त मिशन पूरी तरह सफल रहा। 

सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर, पेइचिंग एयरोस्पेस उड़ान नियंत्रण केंद्र ने ग्राउंड माप और नियंत्रण स्टेशन के माध्यम से रिटर्न कमांड जारी किया, और शनचो-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के कक्षीय केबिन को वापसी केबिन से सफलतापूर्वक अलग किया गया। इसके बाद, अंतरिक्ष यान का रिटर्न ब्रेक इंजन प्रज्वलित हुआ, वापसी केबिन प्रणोदन केबिन से अलग हो गया और वापसी केबिन सफलतापूर्वक उतरा। खोज, बचाव और पुनर्प्राप्ति मिशन के लिए जिम्मेदार खोज-बचाव दल ने समय पर लक्ष्य पाया और लैंडिंग स्थल पर पहुंचे।

बता दें कि शनचो-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को 30 मई 2023 को कानसू प्रांत में स्थित च्युछ्य्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया, इसके बाद उसे थ्येन-ह मुख्य केबिन के साथ जोड़ा गया। अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण में मानवयुक्त मिशन को अंजाम देने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की पहली खेप के रूप में शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल के तीन सदस्य 154 दिनों तक कक्षा में रहे। इस दौरान, उन्होंने एक बार केबिन के बाहर अंतरिक्ष में काम किया, और चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का चौथा अंतरिक्ष पाठ पढ़ाया। इनके अलावा, उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन कार्गो निकासी मिशन को पूरा करने में सहयोग किया और अंतरिक्ष स्टेशन मिशनों के सामान्य कार्यान्वयन की नींव रखी।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें