
करवाचौथ एक ऐसा पर्व है जो पति- पत्नी के रिश्ते में अथाह प्यार व विश्वास भर देता है जिसमें दिनभर भूखे रहकर उपवास करने तथा शाम को पति के हाथों जल पीकर उपवास खोलने से लेकर छननी से चांद देखने, सजने-संवरने के पीछे तमाम आस्थाओं और भावनाओं का मकसद भी रहता है। ऐसे अवसर दाम्पत्य से जुडे मन के गहरे तार और एक-दूसरे के लिए दिल में गहरे प्रेम को भी अलग शब्दों में परिभाषित कर जाते हैं। कहीं पतियों के मन में भी इस बात का अहसास रहता है कि हमारी लंबी उम्र और सफलता के लिए पत्नियों ने व्रत रखा है। आइए आज करवाचौथ पर जानते है पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में:
वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के आसान उपाय
सोलह शृंगार करें: करवा चौथ पर महिलाओं के सजने-संवरने का विशेष रिवाज होता है। माना जाता है कि सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन पूजा के दौरान माता पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके बाद स्वयं भी सोलह शृंगार करें। इसके साथ ही हाथ में हरे रंग की चूड़ी पहननी चाहिए। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहता है। पति-पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आती है।
पूजा में गुड़ चढ़ाएं: सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन पूजा के दौरान भगवान गणेश को गुड़ जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान गजानन का आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास बनी रहती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं. इसके लिए आपको भगवान गणेश की पूजा का सिद्धिविनायक मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ये चीजें दान करें: जीवन आने वाली बाधाएं दूर करने के लिए कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि करवा चौथ के दिन लाल सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इसके साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मकता का वास होता है।
दूर्वा अर्पित करें: किसी भी शुभ कार्यक्रम में विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले होती है। इसी तरह करवा चौथ के दिन भी गणपति को सबसे पहले मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के दिन भगवान गणेश जी की पूजा में दुर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां बनाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता अटूट बना रहता है।
इन बातों का रखें ध्यान: हिन्दू त्योहारों में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। इसीलिए इसदिन शरीर पर धारण किए जाने वाले कपड़ों के रंग का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में कोशिश करें कि करवा चौथ के दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र पहनने से बचें। बेहतर होगा कि इस दिन नारंगी, लाल, गुलाबी, पीले आदि रंग के कपड़े ही पहनें और 16 शृंगार करें। ऐसा करना सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही करवा चौथ के दिन अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...