Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wah! अपने कर्मचारियों पर मेहरबान हुआ बिजनेसमैन…स्टाफ और उनकी फैमिली को दिया यह खास तोहफा

November 1, 2023

Wah! अपने कर्मचारियों पर मेहरबान हुआ बिजनेसमैन…स्टाफ और उनकी फैमिली को दिया यह खास तोहफा

इंटरनेशनल डेस्क: आज समय काफी बदल रहा है। अब कंपनियां अपने कर्मचारियों के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। कर्मचारियों को किसी तरह कि कोई दिक्कत न हो इसको लेकर कई कंपनियां खासा ध्यान रखती हैं ताकि उनको काम करने लिए अच्छा माहौल मिल सके। अब तो कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को टाइम टू टाइम इंसेंटिव या कोई खास गिफ्ट देकर खुश करती रहती हैं।

 

अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन ने भी अपने पूरे स्टॉफ समेत उनकी फैमिली को कुछ ऐसा ही खास गिफ्ट देकर उनको खुश कर दिया। बिजनेसमैन ने अपने करीब 1200 कर्मचारियों को परिवार के साथ डिज्नीलैंड टोक्यो ट्रिप पर भेजा है। मल्टिनेशनल कंपनी सिटाडेल एलएलसी के CEO और मार्केट मेकर सिटाडेल सिक्योरिटीज के संस्थापक केनेथ सी ग्रिफिन ने सिटाडेल की 30वीं और सिटाडेल सिक्टोरिटीज की 20वीं वर्षगांठ पर तीन दिन की ट्रिप पर भेजा है।

डिज्नीलैंड के लिए एक दिन का खर्च

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सिटाडेल के प्रवक्ता यिन ऐ के अनुसार, ग्रिफिन ने अपने कर्मचारियों को पास भी दिए, जिससे कर्मचारी बिग थंडर माउंटेन, पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और डिज्नी वर्ल्ड में स्पेस माउंटेन सहित मेजर राइड्स और अन्य खास जगहों के लिए कतार में इंतजार करने से बचेंगे। जापानी डिज्नीलैंड के लिए एक दिन के पास की कीमत $52.75 (4,392 रुपए) से $72.78 (6,059 रुपए) तक होती है। ग्रिफिन एक दिन के लिए पार्क में होने वाले जश्न में $87,336 (72,71,966 रुपए) खर्च कर सकते हैं, जिसमें टिकट के साथ 1200 वयस्कों के लिए पास शामिल नहीं हैं।

पूरा खर्चा कंपनी उठाएगी

ग्रिफिन ने केल्विन हैरिस (स्कॉटिश डीजे) और मरून 5 (पॉप बैंड) को एनिवर्सरी के जश्न में परफॉर्म करने के लिए बुलाया है। टोक्यो में इस दौरान एनिवर्सरी के कार्यक्रमों, ट्रैवल, होटल, खाने, पार्क टिकट, मनोरंजन और बच्चों की देखभाल के लिए जो भी खर्च होगा, वो सब वही करेंगे. द मैसेंजर के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में भी कंपनी ने इसी तरह जश्न मनाया था. तब ग्रिफिन अमेरिका और यूरोप के अपने सहकर्मियों को उनके परिवारों के साथ फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में डिज्नी वर्ल्ड ले गए थे। कर्मचारियों को इस तरह की सुविधाएं देने के चलते ग्रिफिन की तारीफ होती रही है। कंपनी को जो भी फायदा होता उसमें वे कर्मचारियों की मेहनत को नहीं भूलते हैं और समय-समय पर उनको खुश करते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें